फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाद में एक महिला समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम बकुवा बुजुर्ग में खेत से लौट रहे लोगों के साथ रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने रास्ते में घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में किशन कुमार, सौरभ, जय देवी, मीरा, बालिक दास और अमन शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को मोंठ अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें