फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में लड़कियों का आतंक: छह ने मिलकर एक गर्भवती महिला को पीटा, रेस्टोरेंट में जमकर किया हंगामा; पथराव भी

Fri, 05 Jul 2024 04:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी के शिवाजी नगर में एक रेस्टोरेंट के अंदर कुछ लड़कियों का आतंक देखने को मिला है। यहां पर इन सभी लड़कियों ने एक गर्भवती महिला को जमकर पीटा।
विज्ञापन
लड़कियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवाजी नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में पांच-छह लड़कियों ने जमकर उत्पाद मचाया। काउंटर पर मौजूद गर्भवती महिला को बुरी तरह मिलकर पीटा। उसके बाद लड़कियों ने रेस्टोरेंट संचालक के घर पर घुसकर भी पथराव किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


नेवी से सेवानिवृत राधेश्याम रेस्टोरेंट को चलाते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली पांच-छह लड़कियां उनके रेस्टोरेंट में आई थी। उधार सामान देने के लिए कहा। रेस्टोरेंट में मौजूद कैशियर ने उधर सामान देने से मना कर दिया।

इस पर लड़कियां नाराज हो गईं। उसके साथ गाली गलौज करने लगीं। वाद-विवाद के बाद लड़कियों ने घेरकर महिला को पीटना शुरू कर दिया। जब वह यह बताने के लिए घर आई तो पीछे-पीछे यह लड़कियां भी पहुंच गई। उनके घर में पथराव करने लगीं। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें