फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह फीट के अजगर ने वनकर्मी पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव वन रेंज के ग्राम नंदखास में अजगर पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर अजगर ने हमला कर दिया। हमले से वनकर्मी घायल हो गया, जिसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
बुधवार को ग्राम नंदखास स्थित सुरेंद्र सिंह दांगी के मकान के भीतर एक छह फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। फौरन ही वन विभाग के अफसरों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया तो अजगर ने उप क्षेत्रीय वन अधिकारी छोटेलाल पर हमला कर हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियो नें अजगर को पकड़कर बिरहटा के जंगलों में छोड़ दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि गांव में अजगर निकलने की सूचना मिलते ही तुरंत टीम को भेजा गया था। अजगर ने वनकर्मी पर हमला कर दिया था, जिससे उप क्षेत्रीय वन अधिकारी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें