फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जल भराव से निपटने को 15 करोड़ से बनेंगे छह नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दर्जन से अधिक इलाके के लोगों को मिलेगी निजात खजूरबाग, मेंहदीबाग, कैलाश रेजिडेंसी की दूर हो सकेगी समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कई साल से जल भराव से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम 15 करोड़ रुपये से छह नए नाले बनवाने जा रहा है। इन नालों के बनने से तीन दर्जन से अधिक मोहल्ले की समस्याएं दूर होंगी। खजूरबाग, मेंहदीबाग, कैलाश रेजिडेंसी आदि के लोगों को भी राहत मिलेगी। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

खास तौर से बारिश के दौरान महानगर के कई इलाकों में पानी भर जाता है। कैलाश रेजिडेंसी, खूजरबाग, मेंहदीबाग, प्रेमनगर, प्रेमगंज आदि इलाकों के लोग हमेशा परेशान रहते हैं। इनकी समस्याओं को देखते हुए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने इन इलाकों का सर्वे कराया था। इसके बाद जल निकासी के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया। नगर आयुक्त के मुताबिक इन नालों के बन जाने से कई इलाकों में जल भराव की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट

जल निकासी के लिए यहां बन रहे नाले
- पिछोर, डडियापुरा, तालपुरा द्वितीय, बाहर ओरछा गेट, छनियापुरा, बंगला घाट आदि मोहल्लों के पानी की निकासी के लिए 1.40 करोड़ की लागत से करीब 1.5 किलोमीटर लंबा नाला बनेगा। पिछोर के रास्ते यह नाला मुस्तरा निकलेगा। इसके जरिये पूरा पानी बाहर भेजा जा सकेगा।

- आंतियाताल, खजूर बाग, मेंहदीबाग की जल निकासी के लिए 10 करोड़ की लागत से 1.50 किलोमीटर लंबा नाला बनेगा। यह लोहामंडी के रास्ते ग्वालियर रोड, सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे से होता हुआ पठौरिया नाले तक जाएगा।

प्रेमनगर के स्कूलपुरा एवं ईसाई टोला प्रथम से 50 लाख की लागत से 500 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। इस नाले से रेलवे की ओर से आने वाले पानी को मोहल्लों में भरने से रोका जा सकेगा।

नंदनपुरा प्रथम में कब्रिस्तान से होकर बाईपास के बीच करीब 40 लाख की लागत से 800 मीटर लंबा नाला बनेगा। नंदनपुरा समेत आसपास के मोहल्लों में भरने वाले पानी की जलनिकासी हो सकेगी।

प्रेमगंज में नाला दुरुस्त न होने से मोहल्लों में पानी भर जाता है। यहां 30 लाख की लागत से नाले को ठीक कराया जाएगा। प्रेमगंज इलाके में जलभराव की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


हंसारी में मुख्य सड़क पर जल भराव रोकने के लिए 70 लाख की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा।



नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने बताया कि नाला निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके पूरा होते ही नाला निर्माण भी आरंभ हो जाएगा। कई इलाकों में जल भराव की समस्या हमेशा के लिए दूर की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें