फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह दंपतियों ने दूर किए गिले-शिकवे, हंसी खुशी थाने से हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। छोटी-छोटी गलतफहमियों के चलते छह दंपति काफी समय से एक दूसरे से दूर रह रहे थे। परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों ने गिले शिकवे दूर किए और एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होते ही थाने से ही हंसी खुशी अपने घर को रवाना हो गए।
शनिवार को महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र में 35 दंपतियों को परामर्श के लिए बुलाया गया था। एक-एक कर दोनों ही पक्षों की बात सुनी गई। इसके बाद केंद्र में मौजूद परामर्शदात्रियों (काउंसलर) ने दोनों पक्षों को समझाकर पति को पत्नी के तथा पत्नी को पति के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। जिस पर छह दंपति साथ रहने पर राजी हो गए। इसके साथ ही तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं अन्य दंपतियों में समझौता नहीं होने पर अगली तारीख तय की गई है। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष किरन रावत, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, माधुरी देवी, किरन देवी, प्रशांत, रजनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष किरन रावत ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में छह दंपतियों को समझाकर आपसी समझौता कराया गया है। जिस पर दंपति थाने से ही साथ रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें