गरौठा। राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा की कक्षा 10वीं की छात्रा सीता पाल ने लंबी कूद में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वे 30 अक्तूबर को प्रयागराज में प्रदेशीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमकुमार प्रजापति, शिक्षक सुमन प्रजापति, हरिशंकर सोनी, हेमंत मिश्रा, किरनभान सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने छात्रा सीता पाल को सम्मानित किया। संवाद