फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 220 रोडवेज और 18 सिटी बसों में बहनें कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को आने-जाने के लिए रोडवेज अधिकारियों की ओर से 220 बसों के साथ ही 18 सिटी बसों को संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों ने 20 से अधिक बस रिजर्व में भी रखी हैं। एक सितंबर तक रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन देश भर में मनाया जाएगा। भाई को राखी बांधने के लिए एक से दूसरे शहर और शहर में ही आने-जाने के लिए बहनें रोडवेज और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी। झांसी से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द होने से बसों में अधिक भीड़ होने की संभावना के चलते रोडवेज के अधिकारियों ने बस अड्डे का निरीक्षण किया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों के आने-जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए 220 रोडवेज बसें सड़कों पर संचालित की गई हैं। 18 सिटी बसों को भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें