मऊरानीपुर। विजरवारा निवासी पाना ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि सात अक्टूबर की सुबह वह अपनी देवरानी मालती के साथ घर पर थी। उसी समय गांव का दीनदयाल व उसकी पत्नी राधा देवी लाठी लेकर जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद रात करीब 8 बजे देवेंद्र व शांति नामक व्यक्ति ने उनके घर के सामने आकर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद