फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाभी ने बेटे और दामाद संग मिलकर देवर की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना इलाके में एक सनसनीखेज घटना में भाभी ने अपने पुत्र, दामाद समेत अन्य के साथ मिलकर प्रेमी देवर को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर हाल में देवर को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है देवर इमरत के अपनी भाभी के साथ पिछले कई साल से प्रेम संबंध थे। देवर को शक था कि भाभी दूसरे युवकों से फोन पर बात करती है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। देवर की मौत के बाद पुलिस ने भाभी, उसके बेटे, दामाद समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना बबीना के चमरौआ मजरा बंडा निवासी इमरत सिंह राजपूत (36) पुत्र हरीराम अविवाहित था। उसके पास खेती की जमीन थी लेकिन वह गांव में रहकर प्राइवेट काम भी करता था। उसके बड़े भाई उत्तम सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि इमरत का बड़ा भाई कल्लू पुणे में रहकर पिछले कई साल से मजदूरी करता है। इसी दौरान इमरत का अपनी भाभी मालती से प्रेम संबंध बन गया। वह मालती के घर ही खाना खाता था।
सोमवार को मालती किसी युवक से फोन पर बात कर रही थी। इस बात पर मालती और इमरत के बीच विवाद हो गया। इमरत ने मालती की शराब के नशे में पिटाई भी की थी। मंगलवार रात इमरत अपने घर पर शराब पी रहा था। रात करीब 10 बजे मालती उसे अपने घर ले आई और एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में मालती का बेटा दिनेश, लक्ष्मण, दामाद नीरज एवं दिनेश पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने शराब के नशे में इमरत को लाठियों से जमकर पीटा। घायल इमरत को कमरे में छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर उत्तम एवं उनके परिजन वहां पहुंच गए। घायल को लेकर बबीना अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इमरत को मृत घोषित कर दिया। भाई उत्तम की तहरीर के आधार पर बबीना पुलिस ने भाभी मालती, बेटे दिनेश, दामाद नीरज, लक्ष्मण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बबीना इंस्पेक्टर अशोक सिंह के मुताबिक पड़ताल में मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आई है। मालती की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


भाई का वीडियो हुआ वायरल
इमरत की हत्या के बाद उसके बड़े भाई उत्तम का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में उत्तम यह कहता हुआ नजर आ रहा कि छोटे भाई के अपनी भाभी से संबंध थे। इमरत भाभी को मोबाइल पर बात करने से मना करता था। इसी बात पर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिवार के बीच आपसी विवाद भी है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें