फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर्मी की फर्जी आईडी पर लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी की फर्जी आईडी बनाकर जालसाजों ने ढाई लाख का लोन ले लिया। कर्मचारी को इस बारे में मालूम चला तब उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। निर्माण खंड पंचम में कार्यरत देवेंद्र सिंह बुंदेला ने शिकायती पत्र के जरिए पुलिस को बताया कि होम लोन के लिए उसने अपने बैंक में संपर्क किया लेकिन, वहां बताया गया कि उसके नाम पर पहले ही ढाई लाख का लोन लिया गया है। यह सुनकर वह अवाक रह गया। जांच-पड़ताल में मालूम चला कि ललितपुर निवासी देव सिंह ने फर्जी आईडी लगाकर यह ऋण लिया था। भुक्तभोगी नवाबाद थाने पहुंचा लेकिन, थाने में सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद भुक्तभोगी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें