फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वेतन न मिलने से परेशान सिंचाई कर्मियों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सपरार प्रखंड का खाता सीज होने से चार सौ से अधिक कर्मचारियों का वेतन फंस गया। सोमवार को राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सिंचाई कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से दखल की मांग की। कर्मचारियों ने मकर संक्रांति से पहले वेतन वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 1983 में एक ठेकेदार को छह लाख रुपये न चुकाने से वाणिज्यिक न्यायालय ने सिंचाई विभाग सपरार प्रखंड का खाता सीज कर दिया था। सपरार प्रखंड के इसी खाते से सिंचाई विभाग के छह कार्यालय- मुख्य अभियंता कार्यालय बेतवा, अधीक्षण अभियंता चतुर्थ मंडल, झांसी प्रखंड, सिंचाई निर्माण खंड दो, सिंचाई निर्माण खंड मऊरानीपुर का वेतन निकाला जाता है। खाता सीज हो जाने से दो मुख्य अभियंता, तीन अधीक्षण अभियंता, चार एक्सईएन समेत करीब चार सौ से अधिक कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया जा सका। उधर, वाणिज्यिक न्यायालय ने महकमे को 48 लाख रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है लेकिन, महकमे के पास इतना पैसा ही नहीं है। इस वजह से महकमा यह रकम भी नहीं चुका पा रहा है। इसके चलते खाते पर लगी पाबंदी भी खत्म नहीं होगी। प्रांतीय सचिव रामबाबू विश्वकर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने मकर संक्रांति से पहले भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें