फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बरुआसागर झील से निकाली जाएगी गाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। केन-बेतवा लिंक परियोजना समन्वय समिति की मंगलवार को बेतवा भवन में बैठक हुई। इस दौरान परियोजना से जुड़े चार अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने बरुआसागर झील से गाद निकाले जाने पर सहमति जताई। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस पर कुल करीब 130 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह गाद बरुआसागर के पास ही खाली जमीन पर डाली जाएगी।
विज्ञापन

56 हजार करोड़ रुपये की लागत की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिए केन नदी को 230 किमी लंबी लिंक कैनाल के जरिये बरुआसागर झील तक लाया जाएगा। यहां से केन और बेतवा नदी को आपस में जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान बताया गया कि बरुआसागर झील की पिछले कई दशक से सफाई नहीं हुई। इस वजह से उसमें काफी हद तक गाद भर चुकी है। ऐसे में पानी संग्रह क्षमता कम हो गई है। विशेषज्ञों ने झील को खाली कराने की जरूरत बताई। विशेषज्ञों ने इससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा पारीछा बांध में सुधार के लिए आवश्यक कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यहां पुराने गेट बदल कर नए गेट लगाए जाने हैं। तकनीकी सदस्यों ने इस पर भी मंजूरी जताई है। इसी तरह महोबा एवं झांसी में स्प्रिंकलर के जरिये सिचाई की कार्ययोजना भी तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में 230 किलोमीटर लंबी लिंक कैनाल को लेकर भी तकनीकी पहलूओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमेन डीपी भार्गव ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें