चिरगांव(झांसी)। चिरगांव देहात के कूड़ा घर मोहल्ले में रहने वाले एक अध्यापक राम लखन राजपूत को चिरगांव थाने के एसआई ने मारपीट की। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। एसआई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। चिरगांव देहात में बिजली घर के पास स्थित मोहल्ला कूड़ा घर में राम लखन राजपूत रहते हैं। रात करीब 10:00 बजे जब वह घर के बाहर बैठे थे। तभी चिरगांव थाने के एसआई मुनींद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने कुछ पूछा इसी दरमियान उन्होंने उन्हें पीट दिया। इसकी जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए । बाद में इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह को दी गई। वह मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक एसपीआरए और सीओ थाने में मौजूद थे बड़ी संख्या में भाजपाई थाने के बाहर जमा थे। शिक्षक ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने कहा कि दरोगा का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।