फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओरछा में श्रीरामलीला उत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा। श्री रामराजा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीरामलीला उत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मथुरा-वृंदावन की आर्टिस्ट लीला मंडली ने श्रीराम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंगों का मंचन किया। राज्यसभा सांसद महेश केवट, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया और कलेक्टर जमुना भिड़े ने भगवान श्रीराम व सीता के स्वरूपों का पूजन कर उत्सव में सहभागिता की। 12 अक्तूबर को धनुष यज्ञ, श्रीराम वनगमन और सीता हरण के प्रसंग दिखाए जाएंगे। अंतिम दिन 13 अक्तूबर को शबरी सेवा, लंका दहन और श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन होगा। आयोजन श्रीरामनवमी एवं जनकल्याण न्यास, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन निवाड़ी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें