अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार दोपहर कोतवाली के सराफा बाजार में दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर सराफा व्यवसायी एवं दपंती के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्ष थाने भी जा पहुंचे।
सीपरी बाजार निवासी प्रतीक जैन शुक्रवार दोपहर पत्नी के साथ सराफा बाजार पहुंचे थे। उन्होंने यहां मोहनलाल सोनी की दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी। मोहनलाल ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। मोहनलाल का आरोप है कि दंपती ने दुकान के अंदर घुसकर उनको पीटा। दंपती ने कारोबारी पर मारपीट का आरोप लगाया। शोर-शराबा होने पर अन्य कारोबारी भी जमा हो गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों ही पक्षों ने आपस में राजीनामा कर लिया है।