झांसी। शिव बरात का विभिन्न समाजसेवी व व्यापारिक संगठनों ने जगह - जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। ममता लश्करी, पंकज राय, कंचन आहूजा, उषा सेन, हरीश हसानी, जीतू सोनी, संजीव तिवारी, विनीत पचौरी, संतोष गौड, दीपचंद्र कुशवाहा, रवीश त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय आदि ने स्वागत किया।
चिन्मय मिशन ने मनाई महाशिवरात्रि, गाये भजन
झांसी। चिन्मय मिशन झांसी के तत्वावधान में सीपरी में महाशिवरात्रि कार्यक्रम हुआ। ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने महादेव का अभिषेक एवं पूजन किया। शिव जी की महिमा के भजन गाये गए। इस अवसर पर सचिव इं. मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष डा. प्रमोद गुलाटी, हरीश अग्रवाल, रजनी गुप्ता, नुपुर श्रीवास्तव, विनोद सरावगी, एससी गुप्ता, आरके धवन आदि मौजूद रहे।