फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे कई शिक्षामित्र

Sat, 23 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए शुक्रवार को भी कई शिक्षामित्र झांसी से वाराणसी के लिए रवाना हुए। शिक्षामित्रों के मुताबिक उनके  वाराणसी जाने दौरान शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर कोई रोक नजर नहीं आई। कई अपने-अपने वाहन संसाधनों से वाराणसी के लिए रवाना हुए। संयुक्त समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुगर सिंह के मुताबिक वाराणसी के लिए 300 से अधिक शिक्षामित्र जनपद से निकल चुके हैं। शुक्रवार को भी कई शिक्षामित्र गए। इस दौरान शिक्षामित्रों को परेशानी होने की कोई जानकारी नहीं मिली हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह वाराणसी में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें