फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सरकारी खरीद केंद्र पर बटाईदार भी बेच सकेंगे गेहूं

Thu, 29 Feb 2024 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिले में कल से गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। इसके लिए 71 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार बटाई पर खेती करने वाले भी गेहूं की फसल केंद्र पर बेच पाएंगे। गेहूं बेचने के लिए अभी तक 600 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नमन पांडेय ने बताया कि इस बार बटाईदारों के लिए गेहूं बिक्री की सुविधा दी गई है। एक मार्च से शुरू होने वाली खरीद के लिए खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 42, पीसीयू के 9 और एफसीआई के 8 खरीद केंद्र खोले गए हैं। कहा कि उतराई और छनाई का भुगतान शासन की ओर से किया जाएगा। अभी तक सफाई और उतराई पर 20 रुपये प्रति क्विंटल लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए नियुक्ति पत्र
झांसी। मिशन रोजगार के तहत बुधवार को झांसी विकास भवन में शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने झांसी जिले की 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलवाया गया। इस मौके पर बड़ागांव ब्लॉक की तीन, महानगर की चार, मऊरानीपुर की दो, बंगरा की तीन, बामौर की चार व चिरगांव की दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रभारी सीडीओ सुनील कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र कुमार निरंजन, स्नेहा गुप्ता, चंद्रप्रकाश साहू, शशिकांत कनौजिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें