फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मऊरानीपुर में शारदीय नवरात्र की धूम, 500 देवी प्रतिमाएं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर नगर और ग्रामीण अंचलों में उत्साह है। 11 अक्तूबर से नवरात्र उत्सव शुरू होगा, मूर्तिकार मां भगवती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। नगर में लगभग छह स्थानों पर करीब 500 देवी प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। बम्होरी निवासी जयप्रकाश प्रजापति 31 वर्षों से देवी प्रतिमाएं बना रहे हैं। उन्होंने छह कारीगरों के साथ चार महीने में 80 मूर्तियां बनाई हैं। पुरुषोत्तम प्रजापति भी 21 वर्षों से मिट्टी की देव प्रतिमाएं बना रहे हैं। उन्होंने पांच साथियों की मदद से तीन महीने में 80 छोटी-बड़ी प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन प्रतिमाओं का न्यौछावर मूल्य 3,000 रुपये से 8,000 रुपये तक तय है। कलाकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार कर उन्हें समय पर स्थापना स्थलों तक पहुंचाने की अंतिम तैयारी में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें