फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुख्य बाजार में धान के ट्रैक्टरों से भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। गल्ला मंडी में धान लेकर आने वाले ट्रैक्टरों की बढ़ती संख्या से नगर के मुख्य बाजार में दिनभर जाम लगा रहता है। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंडी गेट से थाने तक सड़क पर ट्रैक्टरों की कतारें लग जाती हैं। एंबुलेंस, स्कूली और रोडवेज बसों को निकलने में परेशानी होती है। चिरगांव, बड़ागांव और आसपास के मध्य प्रदेश से किसान धान बेचने मंडी पहुंच रहे हैं। वाहनों की अधिकता से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। राहगीरों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की पार्किंग के लिए उचित स्थान निर्धारित करने की मांग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस को जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें