फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल में सात वेंटीलेटर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच जिला अस्पताल में सात वेंटीलेटर खराब पड़े हैं। कोरोना गंभीर हुआ तो हालात बिगड़ भी सकते हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से खराब वेंटीलेटरों को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लंबे अरसे के बाद कोरोना संक्रमण ने एक बार दस्तक दी है। इसके चलते कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं ठीक करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और एल-1 अस्पतालों में बेड भी आरक्षित कर दिए गए हैं। मॉकड्रील कर अस्पतालों की व्यवस्थाएं परखी जा रही हैं।
वर्तमान में जिला अस्पताल में 23 वेंटीलेटर हैं, जिनमें से सात खराब हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि इन्हें ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो से तीन दिन के भीतर सभी वेंटीलेटर ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें