झांसी। कानपुर-लखनऊ रेलखंड में मानकनगर स्टेशन के पास नॉन इंटरलाकिंग कार्यों के चलते शुक्रवार को भी झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत विभिन्न सात सवारी गाड़ियां निरस्त रहीं। इनके निरस्त होने से नियमित रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, मुंबई, गोरखपुर की ओर की गाड़ियों को भी बदले रास्ते से गुजारा गया। रेल अफसरों के मुताबिक तीन सितंबर तक मार्ग प्रभावित रहेगा।
निरस्त होने वाली गाड़ियों में झांसी-लखनऊ (111109), लखनऊ-झांसी (211110), झांसी-लखनऊ (1501824), लखनऊ-झांसी (1601824) आगरा फोर्ट-लखनऊ (412180), छपरा मथुरा (922531), कानपुर सेंटल-उतरेटिया (1304296) समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल लखनऊ एक्सप्रेस, अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ समेत अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुई। उधर, कई गाड़ियों को बदले रास्ते से आगे बढ़ाया गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है तीन सितंबर के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।