फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन 19 से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन 19 से चलेगी
विज्ञापन

झांसी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम 19 अगस्त से 31 अगस्त तक सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इसमें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, भीमाशंकर, त्रयम्बकेश्वर व घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएं जाएंगे। साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर, साबरमती आश्रम, बड़ोदरा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं शिरडी सांईधाम के भी दर्शन कराए जाएंगे। यह 12 रात और 13 दिन का 12285 रुपये का पैकेज है। इस ट्रेन में झांसी, ग्वालियर, भिंड, कानपुर, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ व वाराणसी स्टेशन से बैठने की सुविधा है। इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें