झांसी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसके माध्यम से विभिन्न मांगे रखीं।
समिति के प्रांतीय अध्यक्ष बीबी दीक्षित के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे केयर सेंटर की स्थापना, शहर में सिटी बस चलाने, लहरगिर्द पहाड़ी पर स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने, जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में वरिष्ठ नागरिकों के इलाज व दवा के लिए अलग से व्यवस्था करने, वरिष्ठ नागरिक ट्रिब्यूनल में सुलह अधिकारी की नियुक्ति करने और सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। कमिश्नर ने सहानुभूतिपूर्वक मांगों पर विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मायाशंकर श्रीवास्तव, के के द्विवेदी, डी पी सैनी, एस एन गुप्ता शामिल रहे।