मोंठ। मंगलवार को उपजिला मजिस्ट्रेट मोंठ ने दो लोगों को जमीन पर कब्जा करने एवं शांति भंग के आरोप में जेल भेजा। थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम नंदसिया निवासी भग्गो देवी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। इस पर थाना चिरगांव पुलिस ने ग्राम नंदसिया निवासी रजनीश व राघवेंद्र का शांति भंग में चालन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट मोंठ अवनीश तिवारी ने दोनों को जेल भेज दिया। संवाद