फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वासंती परिधान प्रतियोगिता में जीतीं सीमा व आशा

Tue, 13 Feb 2024 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही विभिन्न समाजसेवी व साहित्यिक संस्थाओं के तत्वावधान में सोमवार को कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने वासंती परिधान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मां सरस्वती की वंदना की और काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं।
महिला जैन मिलन विद्यापूर्ण शाखा की ओर से हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर उत्साह से मां सरस्वती की आराधना की। वासंती परिधान प्रतियोगिता में सीमा जैन, आशा जैन को पहला, अनीता जैन को दूसरा और रानी जैन, रश्मि जैन को तीसरा पुरस्कार मिला। इस अवसर पर उन्नति जैन, ऋषि जैन, लक्ष्मी जैन, मीना जैन, सुषमा जैन, सरिता जैन आदि मौजूद रहीं। इधर वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड प्रगतिशील साहित्यकार संस्थान के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी हुई। इसमें सलामत उल्लाह खां, हरशरण शुक्ल, हाजी सागर कादिरी, संजय श्रीवास्तव, रंजना विद्रोही, श्याम शरण नायक ने काव्य रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला सशक्तीकरण पर दिया बल
झांसी। कश्यप उत्थान एवं कल्याण समिति बीएचईएल व जलांचल प्रगति पथ संस्थान झांसी के संयुक्त तत्वावधान में आरा मशीन भेल में बैठक हुई। इसमें समाज की एकता एवं महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। इस अवसर पर राजेंद्र शरण रायकवार, मुकेश रायकवार, अशोक रायकवार, संतोष रायकवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें