झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक पादप रोग विभाग डॉ. प्रशांत जांभूलकर ने बताया कि किसी भी फसल के लिए बीज उपचार सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने रबी के मौसम में चना, सरसों, मटर, मसूर, गेहूं, टमाटर, आलू समेत अन्य सब्जियों के बीजों के उपचार की जानकारी साझा की है। इसके लिए कई दवाओं के नाम भी जारी किए हैं, जिनकी जानकारी किसान विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद