झांसी। होली, ईद-उल-फितर, रमज़ान का अंतिम शुक्रवार, रामनवमी, महावीर जयंती और डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म दिवस आयोजित होगा। साथ ही विभिन्न सामायिक एवं प्रतियोगितात्मक परीक्षायें आयोजित होना है। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिये कि कोई भी व्यक्ति आंदोलन या प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पांच से अधिक व्यक्तियों का समूह नहीं बनायेगा। जुलूस नहीं निकालेगा। किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करेगा और न ही कोई उत्तेजनात्मक नारेबाजी करेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद