अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में विकसित हो रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए जमीन क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को 955 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मिल गई है। इसके साथ ही अब ग्राम अमरपुर और खजराहा बुजुर्ग में जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर बीडा विकसित किया जा रहा है। यह झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन पर बसाया जा रहा है। जमीन लेने के लिए बीडा के गठन से पहले शासन की ओर से जिला प्रशासन को 1000 करोड़ रुपये की पहली किस्त उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन, अब बीडा का गठन हो गया है, जिसके चलते अब उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से बीडा को 4000 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें से बीडा की ओर से जिला प्रशासन को 955 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि का उपयोग बीडा के लिए चिह्नित जमीन लेने में किया जाएगा।
0000000
अभी इन गांवों में ली जा चुकी है जमीन
गांव काश्तकारों की संख्या जमीन का रकबा (हेक्टेअर में)
सारमऊ 214 144.3048
अंबावाय 214 147.3938
राजापुर 190 146.2468
बैदोरा 42 13.0253
परासई 7 4.217
ढिकौली 15 2.9255
किल्चवारा खुर्द 6 0.693
गेवरा 2 1.2085
योग 690 460.0147
00000000
फोटो
बीडा की ओर से जिला प्रशासन को 955 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। इस राशि का उपयोग चिह्नित जमीन को क्रय करने में किया जाएगा। जबकि, इससे पहले 1000 करोड़ रुपये की पहली किस्त आवंटित की गई थी। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)