फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब पुष्पक एक्सप्रेस में नहीं होगा थर्ड एसी, इकोनॉमी कोच ने बढ़ाई सीटों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मुंबई से लखनऊ के बीच चलने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के यात्रियों की सबसे पसंदीदा ट्रेन है। लेकिन, कोच की सीमित संख्या के चलते लोगों को इसमें आसानी से टिकट नहीं मिल पाते थे। इसी को देखते हुए रेलवे ने अब पुष्पक एक्सप्रेस से एसी-3 श्रेणी ही समाप्त कर दी है। ट्रेन के सभी एसी- 3 कोच हटाकर उनके स्थान पर इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं। जिससे अब सीटों की संख्या बढ़ गई है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर लखनऊ को जाने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस समयबद्ध संचालन और यात्री सेवाओं के मामले में सभी की पहली पसंद है। मुंबई से लखनऊ तक चलने वालीं सभी ट्रेन में पुष्पक एक्सप्रेस की यात्रा का समय सबसे कम 22.45 घंटे है। वहीं, अन्य ट्रेन इसी दूरी को तय करने में 24 से 30 घंटे तक लेती हैं। इस ट्रेन की उपयोगिता इतनी है कि 120 दिन पहले ही यात्री एडवांस बुकिंग करा लेते हैं। इसमें स्लीपर और एसी-3 कोच की संख्या कम होने के चलते यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा करते रहे हैं। लेकिन, अब रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दे दी है। 72 सीट वाले एसी-3 कोच हटाकर रेलवे ने पुष्पक एक्सप्रेस में 83 सीट वाले 3 एसी इकोनॉमी कोच लगा दिए हैं। जिसके बाद ट्रेन में सीटों की संख्या 908 से बढ़कर 1,367 हो गई है। हालांकि, यह बदलाव केवल 3 एसी इकोनॉमी श्रेणी में ही हुआ है।
विज्ञापन


पुष्पक में इतने कोच में थीं इतनी सीट
पुष्पक एक्सप्रेस में अभी तक 5 स्लीपर, 4 एसी-3, 2 इकोनॉमी, 1 फर्स्ट एसी और 2 जनरल व 1 रसोईयान सहित यह ट्रेन 18 कोच की थी।

- पुष्पक एक्सप्रेस में लगाए गए हैं 9 इकोनॉमी कोच
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एसी-3 को हटाकर 3 एसी इकोनॉमी के 9 कोच लगा दिए हैं। जिसके चलते अब इकोनॉमी क्लास में 747 सीट हो गई हैं। साथ ही इस श्रेणी में एसी-3 की अपेक्षा किराए में भी 8 प्रतिशत तक कमी आ गई है।
विज्ञापन


- आइएसओ प्रमाणित है पुष्पक एक्सप्रेस
अपनी समय पालनता और यात्री सुविधाओं के चलते पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त किया है। इस ट्रेन को साल 2021 में आइएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) ने प्रमाण पत्र जारी किया है।

वर्जन
यात्री सुविधा के लिहाज से इस ट्रेन में 9 इकोनॉमी क्लास के कोच लगाए गए हैं। जिससे यात्रियों को सीट मिलने में आसानी हो रही है।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें