फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गूगल पर डॉक्टर का नंबर तलाशा, जालसाजों ने उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गूगल पर डॉक्टर का नंबर तलाशना बड़ागांव गेट अंदर निवासी रामजी लाल साहू को भारी पड़ गया। नंबर तलाशने पर वह साइबर जालसाजों के चंगुल में जा फंसा। जालसाजों ने उनके खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली के बड़ागांव गेट अंदर निवासी रामजी ने पुलिस को बताया कि बीमार होने पर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल से नंबर तलाशा। गूगल पर डॉक्टर और क्लीनिक के नाम पर एक नंबर मिला। उनके कॉल करने पर क्लीनिक से बोलने की बात कहते हुए उनसे आधार नंबर मांगा गया। फिर ऑनलाइन बुकिंग के लिए उसने ओटीपी मांगा। उन्होंने बिना जांचे ओटीपी बता दिया। इसके बाद उनके खाते से पैसा निकाला जाने लगा। सबसे पहले एक रुपये निकाला गया। अलग-अलग समय में कुल 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। पैसा कटने का मैसेज मिलने पर वह तुरंत बैंक पहुंचे, जालसाजी का पता लगा। उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें