फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलभराव वाले स्थानों का एसडीएम ने किया मुआयना, दिए निर्देश

Thu, 03 Sep 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। नेहरू नगर मोहल्ले में बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को एसडीएम मोंठ माज अख्तर ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव वाले स्थानों का जायजा लेकर जल निकासी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जिन स्थानों पर पानी जमा होता है, वहां जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। इस दौरान नालियों की सफाई कराने के साथ ही पानी के निकास में आने वाली बाधा को दूर करने को भी कहा गया। उन्होंने कहा कि बरसात से मोहल्ले में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर समस्या का जल्द समाधान करें। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी को जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेने व समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें