फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलजीवन मिशन की लाइन का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम बुढि़या बम्हौरी में ऊंचाई पानी न पहुंचने की मिली थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम बुढि़या बम्हौरी में ऊंचाई वाले मोहल्ले में जलजीवन मिशन की लाइन से पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण। उपजिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि जलजीवन मिशन की टीम के साथ ग्राम बुढि़या बम्हौरी का निरीक्षण किया। जहां ऊंचाई के मुहल्ले में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिली थी, जिसे लेकर जल जीवन मिशन की टीम के साथ निरीक्षण किया गया। जिसमें देखा कि निचले स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से टाेंटी खोलकर पानी बर्बाद किया जा रहा था। जिसे लेकर लोगों को समझाया गया। इसके बाद ऊंचाई वाले मुहल्लों में पानी पहुंचने लगा। वहीं, उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें