फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसडीएम ने रुकवाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर के नदी पार मोहल्ला कटरा स्थित अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक ''''सिद्ध मंदिर बड़े धनुषधारी महाराज'''' की भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है। प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठाते हुए भूमाफियाओं ने स्वतंत्रता दिवस के सार्वजनिक अवकाश के दिन मंदिर परिसर के समीप अवैध निर्माण कराने की नियत से बालू और गुम्मे डलवा दिए। आज सुबह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के अनुसार, भू-माफियाओं की इस नीयत के खिलाफ पूर्व में भी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई थी। इसके बावजूद दोबारा किए गए इस दुस्साहस से धर्मप्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। शिकायत को बेहद गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। उपजिलाधिकारी ने निर्माण करा रहे पक्ष को जमीन से संबंधित वैध प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और स्पष्ट चेतावनी दी कि अग्रिम प्रशासनिक आदेशों तक यदि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य किया गया, तो उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें