फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसडीएम ने स्व-जनगणना के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने तहसील क्षेत्र के नागरिकों से स्व-जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्ति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त जानकारी के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है और संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करती है। एसडीएम ने कहा कि स्व-जनगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे आंकड़ों की शुद्धता बढ़ती है और प्रशासन को क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने में सहायता मिलती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें