फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसडीएम ने खनन करते पकड़े चार ट्रैक्टर, जेसीबी लेकर भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। प्रशासन ने रात्रि में ग्राम रौनी मौजा में एक तालाब से मिट्टी खनन कर रहे चार ट्रैक्टर पकड़े। वहीं, मौके से जेसीबी भागने में सफल हो गई। सूचना मिलने पर रात्रि लगभग नौ बजे उपजिलाधिकारी अजय यादव, क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, थानाध्यक्ष, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी को ग्राम रौनी मौजा स्थित एक तालाब पर पहुंचे। जहां जेसीबी और ट्रैक्टरों से मिट्टी खनन कर ले जाई जा रही थी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चार ट्रैक्टर मिट्टी खनन करते हुए पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। वहीं, चालक जेसीबी को लेकर भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मामले की सूचना जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन




















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें