संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्काउट-गाइड की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि स्काउट गाइड, रोवर्स रेंजर्स, एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राएं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेंगे। तहसील स्तर पर रैली, भाषण, निबंध, रंगोली, प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नेहरू महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का महत्वपूर्ण स्थान है। निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को सुबह आठ बजे राजकीय इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें स्काउट-गाइड, रोवर्स रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी के छात्र एवं छात्राएं रैली में भाग लेंगे।
24 अप्रैल को 11 बजे नेहरू महाविद्यालय के तुलसी सभागार में इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। 26 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर में रंगोली प्रतियोगिता, 28 को 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में इंटर कालेज एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता होगी। 29 अप्रैल को श्री पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में जिला गाइड कमिश्नर पूनम मलिक, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर सजन कुमार शर्मा, एनसीसी अधिकारी संजीव शुक्ला, एनसीसी अधिकारी डॉ वंदना याज्ञिक, जिला सचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।