फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा के पहले दिन झुलसाने वाली गर्मी पड़ी, पारा 47 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में नौतपा के पहले ही दिन लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। सूरज की प्रचंड गर्मी के आगे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही गिने-चुने लोग घरों से बाहर निकले। अधिकतम पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस होने की वजह दोपहर भर आग बरसती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी चार दिन और लोगों को ऐसी ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार से नौतपा की शुरूआत हो गई है। ऐसी मान्यता है कि इन नौ दिनों में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। हालांकि, पिछले साल नौतपा में बारिश हो जाने की वजह से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका था लेकिन इस बाद राजस्थान और गुजरात की तरफ से आने वाली गर्मी हवाओं की वजह से अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का मनाना है कि लॉकडाउन के कारण प्रदूषण आदि न होने से सूरज की धूप बिना किसी बाधा के धरती तक आ रही है। इस कारण लोगों को इस बार प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 47.1, न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़े के साथ लोगों को चुभती हुई गर्मी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश झुलसाने लगी। भीषण गर्मी में जो भी घर से बाहर निकला, उसके शरीर की त्वचा में कालापन आने लगा। कइयों का सिर चकरा गया। मौसम विभाग की मानें तो अब चार दिन ऐसी ही गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें