फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो कमरों में चल रहा विद्यालय, टीन शेड में पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। एरच में कन्या जूनियर हाई स्कूल सात साल से दो कमरों में संचालित है। पुरानी इमारत जर्जर होने से कक्षाएं अतिरिक्त कमरों में चल रही हैं। सात दर्जन से अधिक छात्राओं को दो कमरों में बैठाना मुश्किल है। जगह की कमी से शिक्षक बच्चों को खुले टीन शेड में पढ़ा रहे हैं। शिक्षकों ने कई बार विभाग को अवगत कराया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय में पेयजल व्यवस्था भी नहीं है, जिससे बच्चों को दूर से पानी लाना पड़ता है। प्रधानाध्यापक ने विभाग और नगर पंचायत को भी अवगत कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने नए भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजने की बात कही है। पेयजल व सफाई व्यवस्था कायाकल्प योजना के तहत नगर पंचायत के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें