फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा स्कूल प्रबंधक, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को पूूंछ थाना पुलिस ने विनायक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्कूल की बस से कुचलकर एक छात्रा की मौत होने के बाद प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कस्बे में रहने वाले अहसान खान की आठ साल की बेटी तहसीम एरच रोड स्थित विनायक पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह स्कूली बस में सवार होकर विद्यालय जा रही थी। वह बस की गेट से सटी सीट पर बैठी हुई थी। तेज रफ्तार बस में अचानक ब्रेक लगने से वह उछलकर नीचे आ गिरी थी। इसके बाद बस रुकी नहीं थी और उसे रौंदती हुई चली गई थी। इससे बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। लापरवाही सामने आने पर पर पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक पूंछ के मातन मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें