फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पार्सलों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर लगेगा स्कैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों में बुक होने वाले पार्सलों की जांच के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर पार्सल स्कैनर लगाया जाएगा। इसके जरिये यहां बुक होने वाले प्रत्येक पार्सल की जांच की जाएगी। इसके बाद उसे आगे भेजा जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
रेलवे में बुक होने वाले पार्सलों के भीतर क्या सामग्री रखी है, इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। सामग्री की जानकारी बुक कराने वाले द्वारा दी जाती है और यह सूचना उसके द्वारा ही रजिस्टर में दर्ज कर दी जाती है। जबकि, एयरपोर्ट पर बुक होने से पहले पार्सल की स्कैनिंग की जाती है। खासतौर पर विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ की जांच की जाती है। अब इसी तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर भी बुक होने वाले हर पार्सल की स्कैनिंग की जाएगी। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रमुख स्टेशनों पर स्कैनर लगाने जा रहा है। झांसी में स्टेशन पर भी स्कैनर लगाया जाएगा। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर स्कैनर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह की अगुआई में चलाए गए अभियान के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्मों व ट्रेनों में संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की जांच की गई। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई। जांच टीम में सीओ जीआरपी मोहम्मद नईम मंसूरी, जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कौशिक शामिल रहे। इस दौरान स्थानीय अभिसूचना इकाई, आतंकवाद निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड भी सक्रिय रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें