झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने सोमवार को विशेष ट्रेन से जाखलौन- ललितपुर- खजुराहो रेलखंड का निरीक्षण किया।
जाखलौन स्टेशन पर चल रहे बदलाव कामों के ले आउट प्लान को देखा। टीकमगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। खानपान स्टॉल पर रेट लिस्ट देखी। चाय पीकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। छतरपुर स्टेशन पर अग्निशमन यंत्रों की जांच की। खजुराहो स्टेशन पर बोतल क्रशिंग मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में पूछा। फुट ओवर ब्रिज के साथ ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था को परखा। वेटिंग हॉल में उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सतीश कोठारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद मेहता, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल अभियंता एससी दुबे, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल, मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार मौजूद रहे।