संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूरोप दौरे के लिए हॉकी इंडिया की जूनियर पुरुष टीम की घोषणा की गई है। टीम में झांसी के युवा हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद को शामिल किया गया है। उनका जूनियर हॉकी टीम में चयन होने पर झांसी के हॉकी खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भारतीय जूनियर हॉकी टीम 20 से 29 मई तक बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड क्लब टीम के खिलाफ तीन देशों में पांच मैच खेलेगी। इसके तहत 20 मई को बेल्जियम के एंटवर्प में, 22 मई को नीदरलैंड के ब्रेडा में तथा 23 मई को ब्रेडेज हॉकी वेरनिगिंग पुश नामक नीदरलैंड क्लब टीम के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं 28 मई को जर्मनी के खिलाफ मुकाबला होगा। 29 मई को भी जर्मनी के साथ मुकाबला ब्रेडा शहर में होगा।