फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में आफत वाला मौसम: भारी बारिश में उफनाई सतार नदी, एनएच-27 पर तीन फीट पानी; ओरछा का संपर्क टूटा

Tue, 01 Jul 2025 12:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी समेत उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। एनएच-27 पर भी तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं ओरछा में झांसी से गए लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
ओरछा में झांसी से गए लोग फंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते सतार, पहूंज समेत कई नदियां उफान पर आ गईं। उनमें तेज बहाव की वजह से कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। सतार नदी में आए तेज बहाव के चलते झांसी-ओरछा मार्ग पर बनी पुलिया डूब गई, जिससे झांसी-ओरछा के बीच का संपर्क भी टूट गया।

विज्ञापन


पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। झांसी से ओरछा गए सैकड़ों लोग भी वहीं पर फंसे हुए हैं। कुछ लोग पृथ्वीपुर के रास्ते वापस लौट रहे हैं। नदी में तेज बहाव के चलते अगले आठ घंटे तक पानी कम होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, तेज बारिश के चलते अन्य इलाकों में भी नदी के जल स्तर में तेजी से इजाफा हुआ। 

वहीं, झांसी-शिवपुरी हाईवे (एनएच-27) पर रक्सा टोल के पास करीब तीन फुट पानी भर गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। इस वजह से ट्रैफिक काफी धीमा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें