फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड : पहले दिन 105 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडल में चार केंद्रों पर हुई परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से मंडल के चार केंद्रों पर हुईं। इसमें 105 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा थी। पहली पाली में झांसी में पूर्व मध्यमा द्वितीय के पंजीकृत 93 में से 77 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 16 अनुपस्थित रहे। वहीं उत्तर मध्यमा प्रथम में पंजीकृत 82 में से 65 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 17 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में हुई उत्तर मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 81 में से 69 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 12 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। जालौन में एक परीक्षा केंद्र पर पूर्व मध्यमा द्वितीय में 84 में से 66 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 18 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं उत्तर मध्यमा प्रथम में पंजीकृत 88 में से 50 उपस्थित रहे। 38 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 73 में से 69 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। चार गैरहाजिर रहे। वहीं ललितपुर में दूसरी पाली में हुई उत्तर मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत तीन में से तीन परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कंट्रोल रूम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की गई। उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें