दतिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे से नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गाड़ी खाना में धरना शुरू कर दिया है। उनकी हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुख्य मांगों में ठेकेदारी का विरोध, कर्मचारियों का विनियमितीकरण और मेट व ड्राइवरों की पदोन्नति शामिल है। उनका आरोप है कि लगभग दो साल से भविष्य निधि (पीएफ) जमा नहीं किया गया है। हड़ताल के कारण सड़कों और दुकानों के आसपास कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। व्यापारी गोलू सोनी ने गंदगी पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सफाई बहाल करने की मांग की है। प्रशासन के सामने अब सफाई व्यवस्था बनाए रखने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बड़ी चुनौती है। संवाद