फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी के संदीप सोनम ने जूडो में जीता गोल्ड

Sat, 03 Jun 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 26 वीं पुलिस अंतरजनपदीय जोन कानपुर द्वारा जूडो कलस्टरर प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानंद स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग भार-वर्ग की महिला और पुरुष की जूडो प्रतियोगता हुई।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम कैटेगरी में झांसी के संदीप प्रथम, कानपुर के दीपनाथ दूसरे और शाहरूख खान तीसरे स्थान पर रहे। 73 किलोग्राम कैटेगरी में औरेया के अंशु सिंह प्रथम और झांसी के शमशाद दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 48 किलोग्राम कैटेगरी में कानपुर की संजना द्विवेदी प्रथम और झांसी की जीतू दूसरे स्थान पर रही। 52 किलोग्राम कैटेगरी में कानपुर की काजल प्रथम और झांसी की दामिनी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। 63 किलोग्राम कैटेगरी में कानपुर की बबली प्रथम और झांसी की खुश्बू दूसरे स्थान पर रहीं। 70 किलोग्राम कैटेगरी में झांसी की सोनम प्रथम, कानपुर की प्रियंका द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहीं। 78 किलोग्राम कैटेगरी में कानपुर की अनुराधा प्रथम और झांसी की सिल्की दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें