फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक जुलाई से बंद हो जाएगा बालू का खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
- डंप बालू का किया जाएगा इस्तेमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश के सीजन में एक जुलाई से तीन महीने के लिए बालू का खनन बंद हो जाएगा। इस दरम्यान डंप बालू का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बालू की कीमतों में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।
बारिश के सीजन में नदियों का बहाव तेज हो जाता है। नदियों में खनन खतरनाक साबित हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए एक जुलाई से 30 सितंबर तक के लिए जिले में बालू का खनन बंद रहेगा। इस दरम्यान पहले से डंप की गई बालू का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए बारह से अधिक डंपिंग जोन बनाए जा रहे हैं, जिनके सत्यापन का काम खनिज विभाग द्वारा किया जा रहा है। जनपद में 10 बालू घाट संचालित किए जा रहे हैं, जिन्हें तीन महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि में घाटों की निगरानी की जाएगी। इस दरम्यान खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
00000000
मछली का शिकार प्रतिबंधित
एक जुलाई से 31 अगस्त तक मत्स्य आखेट भी प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्देश जिलाधिकारी अविनाश कुमार की ओर से जारी किए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रतिबंधित अवधि में कोई भी व्यक्ति प्राकृतिक जलधाराओं को रोकने के लिए अवरोध नहीं लगाएगा। साथ ही मत्स्य जीरा, मत्स्य अंगुलिका और प्रजननशील मछलियों को नहीं पकड़ेगा और न ही उनकाे नष्ट करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें