फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में रुके तब्लीगी जमात के 29 लोगों का भेजा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के तीन स्थानों पर रुके तबलीगी जमात के 29 लोगों की कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर मंगलवार को पुलिस इन लोगों को जिला अस्पताल लेकर आई। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से झांसी में रुके हैं। इन्होंने निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में शामिल से इंकार किया है। रिपोर्ट आने तक सभी को जिला अस्पताल में ही रखा गया है। जिले में तबलीगी जमात के 29 लोग आकर ठहरे थे। इनमें से पश्चिम बंगाल के दस लोग शहर के दतिया दरवाजा, उत्तराखंड के सात लोग उनाव गेट और दिल्ली के छह लोग चिरगांव में ठहरे थे। चूंकि, दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने आए कइयों के कोरोना संक्रमित होने और अलग-अलग राज्यों में मौत होने के बाद देश में हड़कंप मच गया। सभी राज्यों में इस जमात में शामिल हुए लोगों की जानकारी जुटाई जानी लगी। इसी बीच, मंगलवार को खुफिया विभाग को इनपुट मिला कि झांसी में भी जमात ठहरी हुई है। इसके बाद जिले के तीनों स्थानों से जमात के 29 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सभी की कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। बताया गया कि पूछताछ में सभी ने निजामुद्दीन स्थिति तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने से इंकार किया है। जानकारी दी कि पिछले डेढ़ महीने से सभी झांसी में ही थे और कहीं बाहर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें