फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप पंच की ताकत दिखाएंगे समीर और हिमांशु

Sat, 10 Jun 2023 11:37 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बरेली में 14 से 18 मई तक मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में झांसी के मुक्केबाज समीर-उल-हक और हिमांशु शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन बरेली में ही 26 मई से नौ जून तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में किया गया था। इस शिविर में दोनों ही मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई है। मुक्केबाजी टीम 13 से 18 जून तक सिक्किम राज्य के गंगटोक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। राष्ट्रीय मुक्केबाजी टीम में चयन होने पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय, सचिव अब्दुल हमीद, कोषाध्यक्ष निसार खान, प्रशिक्षक सुनील कुमार, चयन समिति के सदस्य अब्दुल समद, राकेश प्रजापति, आनंद कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें